चंडीगढ़, 03 मई 2026: GT vs PBKS मैच प्रीव्यू: आईपीएल 2026 का रविवार को दूसरा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
पंजाब किंग्स पिछले मैच में राजस्थान से हार गई थी, लेकिन कुल मिलाकर उसका प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने 8 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।
दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने 9 मैचों में 5 जीत दर्ज की हैं। टीम 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। गुजरात को प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।
GT vs PBKS हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं। पंजाब किंग्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात को 3 जीत मिली हैं। पिछले 5 मुकाबलों में पंजाब का पलड़ा 3-2 से भारी रहा है। इस सीजन 31 मार्च को दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 3 विकेट से हराया था।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन लक्ष्य चेज करना भी आसान होता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
ये भी देखे: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच आज, प्लेऑफ की दौड़ में करो या मरो का मुकाबला