लुधियाना, 08 नवंबर 2026: लुधियाना में दिवाली की शॉपिंग के लिए निकली महिला पत्रकार और उसके पति पर शनिवार देर रात फायरिंग की गई। साउथ सिटी में पीएयू गेट नंबर-8 के बाहर सफेद एक्टिवा सवार नकाबपोश व्यक्ति ने उनकी कार के आगे स्कूटी लगाकर रास्ता रोक लिया।
दंपती को धमकी देने के बाद उसने कार पर गोलियां चला दीं। जान बचाने के लिए पति ने कार भगाई लेकिन आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। उसने गोलियां चलाते हुए फिरोजपुर रोड पर नानकसर गुरुद्वारे के पास दोबारा फायरिंग की। इसके बाद वह करीब दो किलोमीटर तक उनका पीछा करता रहा।
दंपती की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को बताया गया है कि न्यूज चैनल के मालिक होने के कारण उन्हें विदेशी नंबरों से धमकियां मिलती रहती हैं लेकिन इस प्रकार का हमला पहली बार हुआ है। हमलावर ने गोलियां चलाने से पहले कहा था रुको अभी तुम लोगों की बदमाशी निकालता हूं।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया