सीएम सम्राट चौधरी ने मुंगेर से किए बड़े ऐलान, ‘बिहार के लोगों को बाहर नहीं करनी पड़ेगी मजदूरी’

by Manu
सम्राट चौधरी

मुंगेर, 08 नवंबर 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के मौके पर अपने गृह जिले मुंगेर से दो बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि मुंगेर से भागलपुर के बीच 83 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव का निर्माण अगले दो महीने में शुरू होगा। साथ ही उन्होंने वादा किया कि वर्ष 2030 के बाद बिहार के किसी भी व्यक्ति को मजबूरी में दूसरे राज्यों में मजदूरी करने नहीं जाना पड़ेगा। राज्य में ही नौकरी व्यापार और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शनिवार 7 नवंबर को मुंगेर के कल्याणपुर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार से बड़ी संख्या में लोग मजदूरी करने दूसरे राज्यों में जाते हैं। उनकी सरकार इस स्थिति को बदलना चाहती है। सरकार का फोकस राज्य में उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने पर है। इसके लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 2030 के चुनाव में जब वह वोट मांगने आएंगे उससे पहले बिहार के किसी व्यक्ति को मजबूरी में मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि बेहतर नौकरी और उद्योगों में काम करने के लिए बाहर जाने पर कोई रोक नहीं होगी।

सीएम ने घोषणा की कि मुंगेर से भागलपुर के बीच 83 किलोमीटर लंबे गंगा तटपथ यानी मरीन ड्राइव का निर्माण अगले दो महीने में शुरू होगा। इससे दोनों शहरों के बीच आवागमन आसान होगा। इसके अलावा सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा है। एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने की भी बात कही गई।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like