मुंबई, 02 मई 2026: टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। BCCI मुख्यालय में चयन समिति की बैठक के बाद टीम घोषित की गई है।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में उतरेगी। स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। भारत ने पिछले साल वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। अब टीम की नजरें टी20 विश्व कप का पहला खिताब जीतने पर है।
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप-1 में शामिल है, जिसे ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ भी कहा जा रहा है। इस ग्रुप में भारत के साथ पाकिस्तान भी है।
महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।
ये भी देखे: U19 Women’s T20 World Cup final : भारत ने जीता विश्व कप, बीसीसीआई ने दी 5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि