चंडीगढ़, 08 नवंबर 2026: दीपावली के अवसर पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने इस पावन पर्व पर देश में सुख शांति समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना की।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए लिखा आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख शांति सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए।
वहीं मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी ओर से और कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की तरफ से देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन में सुख शांति समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे।
खरगे ने समाज में प्रेम भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि अन्याय अज्ञान और भेदभाव का अंधेरा छंटे तथा न्याय समानता और सद्भाव की रोशनी जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि हर मन में आशा का दीप जले और हर जीवन में खुशियों का सवेरा हो।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया