पीएम मोदी बस्तर में जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, लिखा- उनके त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं

by Manu
पीएम मोदी बस्तर

बस्तर, 08 नवंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह इस बार भी वीर जवानों के साथ दिवाली मनाने का फैसला किया है। दिवाली की सुबह पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी कि मैं हमारे बहादुर सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं। यह वह इलाका है जहां कभी नक्सलवाद का बोलबाला था और अब यहां विकास तेजी से हो रहा है। मैं हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को उनके बलिदान निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण के लिए नमन करने जा रहा हूं।

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों उनके बलिदान त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।

आज पूरे देश में रौशनी के महापर्व दिवाली की धूम है। हर कोई अपने परिवार के साथ इस पर्व की खुशियां मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हर साल की तरह इस बार भी दिवाली देश के वीर जवानों के साथ मनाएंगे। पिछली बार पीएम मोदी ने गोवा में आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like