दीवाली की सुबह जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, AQI 400 के पार

by Manu
Delhi AQI

दिल्ली, 08 नवंबर 2026: दिल्ली-एनसीआर के लोगों की दीवाली की सुबह जहरीली हवा के साथ हुई। पिछले कई दिनों से एनसीआर में दमघोंटू हवा से सांसों पर संकट गहराया हुआ है। आज सुबह राजधानी दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 398 दर्ज किया गया है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 364 से 369 के बीच दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। कई निगरानी केंद्रों पर यह 400 के पार पहुंच गया।

आईआईटी दिल्ली के आसपास एक्यूआई 440 से 452 तक रहा। जबकि पंजाबी बाग जहांगीरपुरी रोहिणी आरके पुरम और विवेक विहार जैसे इलाकों में भी 400 से ऊपर के आंकड़े दर्ज हुए।

शहर के 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 16 से 22 केंद्रों पर हवा गंभीर श्रेणी में रही। दृश्यता काफी कम हो गई है और लोग मास्क लगाकर निकलने को मजबूर हैं। डॉक्टरों ने बच्चों बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like