जापान में आया शक्तिशाली भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता, 22 लोग घायल

by Manu
Japan Earthquake

चंडीगढ़, 08 नवंबर 2026: जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल उठी। इस शक्तिशाली भूकंप से कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप के झटकों से दुकानों के शीशे टूट गए। और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो भूकंप के दौरान सीढ़ियों से गिर गए।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 दर्ज की है। जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 5.5 बताई। भूकंप के बाद कई छोटे झटके यानी आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए।

भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक रविवार तड़के 1 बजकर 4 मिनट पर आया। इसका केंद्र जापान के शिजुओका प्रांत में जमीन से करीब 40 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का सबसे ज्यादा असर आइची प्रांत में महसूस किया गया। बता दें कि आइची और शिजुओका एक-दूसरे के पड़ोसी क्षेत्र हैं। जापान की प्राचीन राजधानियों क्योटो और नारा के साथ यामानाशी और गिफू प्रांत भी प्रभावित हुए। यामानाशी में ही माउंट फूजी स्थित है।

जापानी टीवी चैनलों पर प्रसारित तस्वीरों में दुकानों के टूटे हुए शीशे और सड़कों पर बिखरे कांच के टुकड़े दिखाई दिए। किताबों की दुकान में अलमारियों से गिरकर किताबों के ढेर लग गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग इमारतों से बाहर निकलने लगे। इस दौरान कुछ लोग सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like