प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में करेंगे CCS की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों की तैयारी

by Manu
पीएम मोदी बैठक

नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी दिल्ली में सुरक्षा और आर्थिक मामलों पर महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। प्रधानमंत्री कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में देश की सुरक्षा स्थिति की विस्तृत समीक्षा होगी।

इसके बाद मोदी आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) और सामान्य कैबिनेट की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन किया जा रहा है। खासतौर पर भारत पर इस संघर्ष का क्या असर पड़ सकता है इस पर गहरी नजर रखी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 1 अप्रैल को भी सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की विशेष बैठक की अध्यक्षता कर चुके हैं। उस बैठक में पश्चिम एशिया के मौजूदा संघर्ष को देखते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा हुई थी।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत ने कोयला भंडार को पर्याप्त स्तर पर रखा है। साथ ही वैकल्पिक आपूर्ति के इंतजाम भी कर लिए गए हैं। इससे बिजली उत्पादन और खाद्य सुरक्षा पर कोई संकट नहीं पड़ेगा।]

ये भी देखे: पीएम मोदी के साथ CCS बैठक में हुए कई बड़े फैसले, NSA बोर्ड में हुआ बदलाव

You may also like