चंडीगढ़, 18 अप्रैल 2026: अमृतसर के थाना लोपोके पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 290 ग्राम हेरोइन और दो आधुनिक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की हैं। थाना लोपोके पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त ऑपरेशन में 2 किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की।
पुलिस के अनुसार, तस्करों ने ड्रोन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान सीमा पार से यह खेप भारतीय क्षेत्र में गिराई थी। पुलिस ने ड्रोन को भी कब्जे में ले लिया है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी। दूसरे मामले में पुलिस ने दो आधुनिक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की हैं।
ये हथियार काफी उन्नत और खतरनाक माने जाते हैं, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर संगठित अपराध या आतंकी गतिविधियों में होता है। पुलिस अब दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से सख्त पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
ये भी देखे: अमृतसर पुलिस और BSF ने 4 हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, हथियार जब्त