नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2026: महिला आरक्षण को लेकर संसद में बढ़ते विवाद के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
प्रियंका ने कहा कि सरकार को पहली बार ऐसा झटका लगा है जिसने उसकी नीतियों की सच्चाई सबके सामने ला दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं के अधिकारों को अब और टाला नहीं जा सकता। 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किया जाना चाहिए।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि मौजूदा घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि सरकार की रणनीति अब काम नहीं कर रही। उन्होंने इसे सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक झटका बताया और कहा कि यह स्थिति खुद सरकार की नीतियों का नतीजा है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश की महिलाएं अब पहले से कहीं ज्यादा जागरूक हो चुकी हैं। केवल प्रचार के सहारे उन्हें प्रभावित नहीं किया जा सकता।
प्रियंका के अनुसार महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब हर फैसले को बारीकी से देख रही हैं और सरकार की हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं।
ये भी देखे: प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में करेंगे CCS की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों की तैयारी