CCS Meeting Update: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSA) में अहम बदलाव किए हैं। सरकार ने पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसके साथ ही बोर्ड (NSA) में छह नए सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, रियर एडमिरल मोंटी खन्ना, भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह सेवानिवृत्त विदेश सेवा अधिकारी बी वेंकटेश वर्मा शामिल हैं।
यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया गया, जिसमें 26 निर्दोष लोग, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था, मारे गए और कई घायल हुए। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS ) की बैठक बुलाई, जिसमें यह निर्णय लिया गया।
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक पूरी हो गई है, केंद्रीय कैबिनेट की दोपहर 3 बजे ब्रीफिंग होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बैठक के बाद सभी से अलग-अलग भी बात की। पीएम मोदी ने इससे पहले सीसीएस, सीसीपीए और सीसीईए की मीटिंग में भी हिस्सा लिया था।
ये भी देखे: पीएम आवास पर हो रही बड़ी बैठक, रक्षा मंत्री, अजीत डोभाल समेत और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद