जेल से रिहा होते ही रौशन आनंद ने लगाए गंभीर आरोप, बोले – खान सर ने कराई मेरे भाई की हत्या

by Manu
रौशन आनंद

पटना, 15 जून 2026: मुसल्‍लहपुर हाट स्थित खान ग्‍लोबल स्‍टडीज पर हुए बवाल मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद सोमवार को जेल से बाहर आ गए है। 2 जून की रात हुए विवाद के अगले दिन उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जमानत मिलने के बाद दोपहर में वे बेउर जेल से रिहा हुए।

बाहर निकलते ही रौशन आनंद ने मीडिया से बातचीत में फैजल खान उर्फ खान सर और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दोनों ने मिलकर उनके भाई प्रिंस यादव की हत्या कराई है।

रौशन आनंद ने कहा, “जब मैं बाहर था तब मेरे भाई की हत्या क्यों नहीं हुई? जैसे ही मैं जेल गया, साजिश के तहत उनकी जान ले ली गई।” उन्होंने फैजल खान पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए नार्को टेस्ट कराने की मांग की।

उन्होंने आगे कहा, “पहले खान सर कह रहे थे कि गोली हमने चलवाई, लेकिन वीडियो सामने आने पर पता चला कि गोली खुद उन्होंने चलाई थी।” रौशन आनंद ने सरकार और न्यायालय पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि उनके साथ न्याय जरूर होगा।

जेल से रिहा होने के तुरंत बाद रौशन आनंद सहरसा रवाना हो गए, जहां आज उनके भाई प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार होना है।

ये भी देखे: खान सर विवाद मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत

You may also like