पटना, 15 जून 2026: खान सर कोचिंग पर पथराव मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। 3 जून को गिरफ्तार किए गए रौशन आनंद को 12 दिन बाद जेल से रिहा होने जा रहे है।
रौशन आनंद के वकील रमाकांत शर्मा ने बताया कि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी। कोर्ट ने कहा, “दोनों टीचर हैं। हेल्दी कॉम्पिटिशन करें। क्रिमिनल गतिविधियों में शामिल न हों। गुरु हैं तो गुरु जैसा व्यवहार करें।”
इस बीच, रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर में लाश मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। रविवार को एक होटल में प्रिंस की लाश मिली। उनकी आंख पर चोट के निशान थे। नेपाल पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
2 जून को खान सर कोचिंग पर हुए हमले के बाद दर्ज FIR में प्रिंस यादव को भी नामजद आरोपी बनाया गया था। आज सहरसा में प्रिंस का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार वे अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
ये भी देखे: पटना कोर्ट ने खान सर के दोनों बॉडी गार्ड्स की जमानत याचिका किया खारिज