सीएम योगी आदित्यनाथ बरेली के दौरे पर जाएंगे, सर्किट हाउस में करेंगे मंडलीय समीक्षा

by Manu
Uttar Pradesh Day yogi

बरेली, 15 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जून के आसपास बरेली जिले के दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे पहले सर्किट हाउस में बरेली मंडल की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद बरेली कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बरेली विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सेतु निगम, नगर निगम और जल निगम की कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

कार्यक्रम तय तिथि से दो दिन पहले भी हो सकता है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। शासन स्तर से लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

पिछले दिनों हुई बैठक में जनसभा के लिए बरेली कॉलेज को सबसे उपयुक्त जगह माना गया। यहां 25 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ समाहित हो सकती है। मुख्यमंत्री पहले भी तीन-चार बार बरेली कॉलेज में जनसभा कर चुके हैं।

ये भी देखे: बरेली हिंसा पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- ”मौलाना भूल गया था यूपी में किसका शासन है”

You may also like