हरियाणा महिला आयोग की नई अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शनी और उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार

by Manu
उषा प्रियदर्शनी

चंडीगढ़, 15 जून 2026: हरियाणा राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शनी और उपाध्यक्ष मीना परमार सहित पांच सदस्यों ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है।

रेणू भाटिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई कुर्सी पर गुरुग्राम की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शनी को अध्यक्ष बनाया गया है। भिवानी की मीना परमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पदभार संभालते ही ऊषा प्रियदर्शनी ने कहा कि हर महिला जो समस्या लेकर यहां आएगी, वह मुस्कुराते हुए बाहर जाए। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि हर शिकायतकर्ता को न्याय मिले और वह संतुष्ट होकर लौटे।

रेणू भाटिया वाले विवाद पर उन्होंने कहा कि वह रेणू भाटिया के अनुभव का भी लाभ लेंगी।

वहीं रेणू भाटिया ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मामले को देखा था। उन्हें पहले यह नहीं पता था कि यह पद उन्हें मिलने वाला है। अब वे पूरे मामले का अध्ययन करेंगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें: हरियाणा राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन, उषा प्रियदर्शनी बनीं नई चेयरपर्सन

You may also like