नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, पहली फ्लाइट लखनऊ से उतरी

by Manu
नोएडा एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट

नोएडा, 15 जून 2026: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब उड़ानें शुरू हो गई है। सोमवार को लखनऊ से इंडिगो की पहली कमर्शियल फ्लाइट यहां उतरी। एयरपोर्ट प्रशासन ने फ्लाइट का भव्य स्वागत किया और वॉटर कैनन से सलामी दी।

इस फ्लाइट में 161 यात्री सवार थे। ये यात्री अब बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।

दूसरी ओर, एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले 170 किसानों को स्पेशल फ्लाइट से लखनऊ भेजा गया। इनमें 20 महिला किसान भी शामिल हैं। सभी किसान लखनऊ पहुंच चुके हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।

व्हीलचेयर पर बैठकर लखनऊ पहुंचीं किसान कमलेश ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। सीएम आज हम लोगों से बातचीत करेंगे।”

एक अन्य किसान रीता ने बताया, “मैंने चार बीघा जमीन दी थी। आज पहली बार फ्लाइट में बैठी। बहुत मजा आया। सात घंटे का सफर सिर्फ एक घंटे में पूरा हो गया। हम लोग राम मंदिर के दर्शन भी करेंगे।”

ये भी देखे: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसें हुईं रवाना, CM योगी ने दिखाई हरी झंडी

You may also like