नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसें हुईं रवाना, CM योगी ने दिखाई हरी झंडी

by Manu
electric buses flagged off

नोएडा, 12 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के लिए लोकल कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान की। सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास से 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इन बसों से अब जेवर एयरपोर्ट तक बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के लिए इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ और नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का शुभारंभ भी किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में आप परिवर्तन साफ देख रहे हैं। 2017 से पहले प्रदेश में टूटी सड़कें, अराजकता और सुरक्षा का अभाव था। निवेश उत्तर प्रदेश के लिए महज सपना था।

2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश को वर्ल्ड क्लास रोड और एयर कनेक्टिविटी वाला प्रदेश बना दिया। आज पूरे प्रदेश में चार लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क मौजूद है।

CM योगी ने कहा कि लास्ट माइल कनेक्टिविटी की दृष्टि से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में 700 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के पास देश का सबसे बेहतर रोड नेटवर्क है। स्टेट हाईवे, एक्सप्रेसवे और इंटरस्टेट कनेक्टिविटी के मामले में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है।

ये भी देखे: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से शुरू होंगी उड़ानें, इंडिगो करेगी पहली उड़ान

You may also like