‘कुमकुम भाग्य’ फेम अभिनेत्री संचिता उगले का 30 साल की उम्र में निधन, घर में फंदे से लटका मिला शव

by Manu
संचिता उगले

मुंबई, 15 जून 2026: टीवी और फिल्म अभिनेत्री संचिता उगले का मात्र 30 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके शव को रविवार शाम नालासोपारा स्थित घर में सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे लटका हुआ मिला।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार शाम 7 से 7:30 बजे के बीच हुई। संचिता नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव में अपने माता-पिता और 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ रहती थीं। उस समय घर में वह अकेली थीं। परिवार ने उन्हें तुरंत महानगर पालिका के तुलिंज अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

संचिता उगले ने कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया था। उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार भी उन्होंने ही प्ले किया था।

ये भी देखे: Jaspal Rana: मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का निधन, मनु भाकर के कोच रह चुके

You may also like