यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 76 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पास

by Manu
UP Police Recruitment

लखनऊ, 31 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। 32,679 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 76,184 अभ्यर्थी पास हुए हैं। बोर्ड ने कैटेगरी वाइज कट-ऑफ भी जारी कर दी है।

जनरल वर्ग की कट-ऑफ 258.03 और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की 251.63 रही है। जनरल की कट-ऑफ ओबीसी से करीब 7 अंक ज्यादा है। ओबीसी की कट-ऑफ EWS से 4 अंक ज्यादा है। अनुसूचित जाति (SC) की कट-ऑफ 239.34 और अनुसूचित जनजाति (ST) की 210.10 रही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) के मुताबिक अब अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 17 अगस्त से शुरू होगा। सितंबर में फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

ये भी देखे: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 4543 अभ्यर्थी चयनित

You may also like