सोनीपत में जिला न्यायालय, डीसी कार्यालय और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

by Manu
सोनीपत बम धमकी

सोनीपत, 31 जुलाई 2026: सोनीपत में जिला न्यायालय, डीसी कार्यालय और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सोनीपत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर शुक्रवार सुबह 11:06 बजे भेजे गए एक ईमेल के माध्यम से दी गई।

ईमेल भेजने वाले का नाम बैरी बेकर दर्शाया गया है। ईमेल में विभिन्न सरकारी संस्थानों और स्कूलों को अलग-अलग समय पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। साथ ही दिल्ली स्थित संसद भवन को भी निशाना बनाने की बात लिखी गई है।

ईमेल में राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी नारे लिखे गए हैं। कई भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई हैं। इसके अलावा 5 अगस्त और 15 अगस्त को भी विस्फोट करने जैसी धमकियां दी गई हैं।

ये भी देखे: अब पंचकूला कोर्ट को मिला बम धमकी, सेशन जज को मिला थ्रेट मेल, खाली करवाया गया परिसर

You may also like