लखनऊ, 15 जुलाई 2026: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा भर्ती परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने कुल 4543 अभ्यर्थियों को चयनित किया है। इनमें 954 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
बोर्ड ने पदवार और श्रेणीवार चयन सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी है। चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बोर्ड ने उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहने की सलाह दी।
बोर्ड ने यह भी जानकारी दी कि लिखित परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत (नॉर्मलाइज्ड) अंक 22 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे। बोर्ड जल्द ही अलग नोटिस जारी करेगा। अभ्यर्थी उस दिन वेबसाइट पर दिए लिंक से अपने अंक आसानी से देख सकेंगे।
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को चार पालियों में हुई थी। ऑनलाइन आवेदन अगस्त-सितंबर 2025 में लिए गए थे। कुल 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा। इनमें से 10 लाख 77 हजार 403 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
7 मई को प्रारंभिक परिणाम जारी किया गया था। उसमें 12 हजार 333 अभ्यर्थी पास हुए जबकि 10 लाख 65 हजार 70 अभ्यर्थी फेल हो गए।
अभ्यर्थियों ने 160 सवालों में से 20 पर आपत्ति दर्ज कराई थी। बोर्ड ने जांच के बाद 8 सवालों के गलत विकल्प पाए। इसलिए इन सभी सवालों के अंक हर अभ्यर्थी को दे दिए गए।
ये भी देखे: UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्तियां होंगी, CM योगी का बड़ा ऐलान