सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर लगाए गंभीर आरोप, घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया

by Manu
सपना चौधरी

चंडीगढ़, 10 जून 2026: हरियाणवी गायिका, डांसर और ‘बिग बॉस’ फेम सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है।

सपना ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में शिकायत दायर कर न्याय की गुहार लगाई है। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि पति वीर साहू ने उनके साथ बार-बार शारीरिक मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

सपना का कहना है कि उनके पति ने न सिर्फ घर के अंदर बल्कि कई बार सार्वजनिक स्थानों पर भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और हंगामा काटा, जिससे उनकी छवि को गहरा धक्का लगा।

सपना चौधरी और वीर साहू ने कुछ साल पहले गुपचुप तरीके से शादी की थी। वीर साहू खुद भी हरियाणा के एक गायक, अभिनेता और लेखक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ खुशहाल तस्वीरें शेयर करते नजर आते थे।

यह खबर सामने आने के बाद सपना चौधरी के प्रशंसकों में काफी रोष है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी देखे: गालियां देने के मामले में मासूम शर्मा राज्य महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए, आयोग ने दिया एक और मौका

You may also like