चंडीगढ़, 10 जून 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इस हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक में हुए हादसे में जिन परिवारों ने किसी अपने को खोया है ऐसे परिवारों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि और इस हादसे में जो घायल हैं उन्हें 2 लाख रूपए की सहायता सरकार की तरफ से दी जाएगी।
इसके अलावा हादसे में घायल लोगों का सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए की इस हादसे की पूर्ण जांच जिला उपायुक्त करेंगे और जो भी जान माल का नुकसान हुआ है, आकलन कर उसकी भरपाई के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हादसे से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
ये भी देखे: सोनीपत-रोहतक रोड पर रोडवेज बस और कार की जोरदार टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत