Punjab: अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त टीम ने 20 करोड़ की हेरोइन पकड़ी

by Manu
हेरोइन

चंडीगढ़, 10 जून 2026: अमृतसर देहात पुलिस के थाना घरिंडा और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने करीब 3 किलो 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर दोनों बलों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टीम को तीन पैकेट मिले। इनमें से दो पैकेटों में हेरोइन थी जबकि एक पैकेट में अन्य नशीला पदार्थ था। कुल बरामद नशीले पदार्थ का वजन 3 किलो 50 ग्राम है।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह खेप सीमा पार से तस्करी के जरिए पंजाब में लाई जा रही थी।

ये भी देखे: कपूरथला में हेरोइन की रिकवरी में 187% की बढ़ोतरी, पुलिस की कार्रवाई तेज

You may also like