नई दिल्ली, 17 मई 2025: रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से युद्ध चल रही है। ये पहला मौका है जब दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच सीधी बैठक हुई है। बैठक में युद्ध विराम या युद्ध रोकने पर कोई समझौता नहीं हुआ, लेकिन दोनों देश 1,000 युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमत हो गए।
यूक्रेनी रक्षा मंत्री रुस्तम उमारोव ने युद्धबंदियों की अदला-बदली के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से यह दोनों देशों के बीच सबसे महत्वपूर्ण निर्णय है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए इस्तांबुल में एक शांति बैठक आयोजित की गई। हाल ही में, दोनों देश तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता करने पर सहमत हुए।
यूक्रेनी अधिकारी ने आरोप लगाया है कि, रूस ने ऐसी मांग रखी जो अस्वीकार्य था। जिससे आगे की शांति वार्ता और युद्ध विराम पर बात नहीं बन सकी।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन स्वयं उपस्थित नहीं थे, लेकिन उन्होंने रूसी प्रतिनिधिमंडल में व्लादिमीर मेडिंस्की, उप विदेश मंत्री मिसेलेव गालुज़िन, उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फ़ोमिन और रूसी सशस्त्र बलों के मुख्य निदेशालय के प्रमुख इगोर कोसुकोव को भेजा।
ये भी देखे: रूस-यूक्रेन शांति वार्ता शामिल नहीं हुई राष्ट्रपति पुतिन, अधिकारियों को भेजा