रूस-यूक्रेन शांति वार्ता शामिल नहीं हुई राष्ट्रपति पुतिन, अधिकारियों को भेजा

by Manu
रूस और यूक्रेन शांति वार्ता

नई दिल्ली, 16 मई 2025: रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज तुर्की में आयोजित हो रही रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में भाग नहीं ले रहे हैं। उन्होंने अपने स्थान पर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है।

राष्ट्रपति पुतिन स्वयं इसमें शामिल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने रूसी प्रतिनिधिमंडल में व्लादिमीर मेडिंस्की, उप विदेश मंत्री मिशाल गलुज़िन, उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन और रूसी सशस्त्र बलों के मुख्य निदेशालय के प्रमुख इगोर कोसुकोव को भेजा है।

इसके अलावा जनरल स्टाफ सूचना विभाग के प्रथम उप प्रमुख, मानवीय नीति के लिए राष्ट्रपति निदेशालय के उप प्रमुख एलेक्सी पोलिचुक और रक्षा मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग निदेशालय के उप प्रमुख विक्टर शेवत्सोव भी मौजूद हैं। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व व्लादिमीर मेडिंस्की कर रहे हैं।

राष्ट्रपति पुतिन ने ही 11 मई को बिना शर्त शांति वार्ता के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को निमंत्रण भेजा था। इन वार्ताओं में कुछ तकनीकी और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

इस संबंध में यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने शांति वार्ता से पहले ही रूस की मंशा पर संदेह व्यक्त किया था। हालांकि, यह कहा गया कि यूक्रेन स्थिति पर नजर रख रहा है और देख रहा है कि रूस किस प्रतिनिधिमंडल को भेजता है। लेकिन रूस से आ रहे संकेत विश्वसनीय नहीं हैं।

ये भी देखे: रूस और यूक्रेन को अमेरिका ने दी चेतावनी, शांति समझौते पर क्या कहा?

You may also like