उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, SGPC ने किया सम्मानित

by Manu
राज्यपाल गुरमीत सिंह

अमृतसर, 18 अप्रैल 2026: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह शनिवार को पवित्र नगरी अमृतसर पहुंचे। उन्होंने यहां सचखंड श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) में नतमस्तक होकर गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने राज्यपाल गुरमीत सिंह को सिरोपा और श्री दरबार साहिब का प्रतीक मॉडल भेंट कर सम्मानित किया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अमृतसर से उनका गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म अमृतसर जिले के जालाल उस्मा गांव में हुआ था।

उन्होंने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि जब वे सेकंड लेफ्टिनेंट बने थे तब भी उन्होंने श्री दरबार साहिब आकर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया था। राज्यपाल ने कहा कि यहां आने से मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है।

गुरमीत सिंह ने इस पवित्र स्थल पर देश, मानवता और खासतौर पर उत्तराखंड तथा पंजाब के लोगों की सुख-शांति और उन्नति के लिए अरदास की।

ये भी देखे: राष्ट्रपति मुर्मू हल्द्वानी दौरे पर पहुंची, राज्यपाल और अधिकारियों ने किया स्वागत

You may also like