लखनऊ, 08 मई 2026: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर लगातार हमले तेज कर दिए हैं।
उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता को गुमराह करने का महापाप किया।
केशव मौर्य ने कहा, “राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी ने संविधान और आरक्षण खत्म करने का झूठा प्रचार किया। यदि यह दुष्प्रचार न किया होता तो उत्तर प्रदेश में दोनों दलों का खाता भी मुश्किल से खुलता। अब दोनों की पोल खुल चुकी है।”
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इन दोनों का असली चेहरा पूरी तरह बेनकाब कर देगी और प्रदेश कांग्रेस-सपा मुक्त हो जाएगा।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार के बाद असम और पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भी ‘कमल ही कमल’ खिलेगा।
ये भी देखे: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सत्ता खोने के बाद बौखला गए हैं