चंडीगढ़, 08 मई 2026: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज को बेअदबी के खिलाफ AAP सरकार द्वारा लाए गए नए कानून पर स्पष्टीकरण सौंपा।
जत्थेदार ने इस मामले में संधवां को तलब किया था। स्पष्टीकरण देने के बाद मीडिया से बातचीत में संधवां ने कहा कि मीरी-पीरी के मालिक गुरु हरगोबिंद सिंह जी द्वारा स्थापित श्री अकाल तख्त साहिब सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था है।
उन्होंने आगे कहा, “जत्थेदार साहिब ने मुझे बातचीत के लिए बुलाया था। मैंने उनके सामने अपना पक्ष रखा। बैठक में जो चर्चा हुई, उसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकता।”
कुलतार सिंह संधवां ने जत्थेदार को भरोसा दिलाया कि आगे जो भी कदम उठाए जाएंगे, वे गुरु पंथ की चढ़दी कला, सिख भावनाओं और समाज की भलाई को ध्यान में रखकर ही लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला भी गुरु पंथ की भावनाओं को पूरी तरह देखते हुए लिया गया है।
ये भी देखे: सीएम भगवंत मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका, बेअदबी विरोधी कानून को बताया ऐतिहासिक