2
पटना, 08 मई 2026: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे के बाद सीएम सम्राट चौधरी शुक्रवार सुबह नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई।
मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की एक तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के कंधे पर हाथ रखे दिख रहे हैं।
इधर, नए मंत्रियों ने शुक्रवार को अपने-अपने विभागों की कमान संभाल ली। मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने कहा कि शराबबंदी के बावजूद राज्य में शराब की बिक्री जारी है। सरकार इस समस्या पर कड़े कदम उठाने जा रही है।
वहीं, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने विभाग की कमान संभालते हुए कहा कि राजस्व विभाग का काम बेहद चुनौती भरा है।
ये भी देखे: बिहार कैबिनेट विस्तार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बनेंगे मंत्री, कल लेंगे शपथ