IPL 2026 प्लेऑफ की शेड्यूल जारी, 26 मई को धर्मशाला और चंडीगढ़ में प्लेऑफ, अहमदाबाद में फाइनल

by Manu
प्लेऑफ शेड्यूल

चंडीगढ़, 06 मई 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट का पहला प्लेऑफ मुकाबला 26 मई को क्वालीफायर-1 के रूप में खेला जाएगा। यह मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होगा। पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीमें इस मैच में आमने-सामने होंगी।

टूर्नामेंट इसके बाद चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम शिफ्ट हो जाएगा। यहां 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालीफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा।

सीजन का ग्रैंड फिनाले 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मोदी स्टेडियम लगातार दूसरे साल IPL फाइनल की मेजबानी कर रहा है।

ये भी देखे: MI बनाम LSG: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, रोहित की शानदार वापसी

You may also like