MI बनाम LSG: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, रोहित की शानदार वापसी

by Manu
MI बनाम LSG

मुंबई, 05 मई 2026: MI बनाम LSG रिजल्ट: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में मुंबई ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पांच मैचों बाद टीम में वापसी कर रहे रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 7 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। एम सिद्धार्थ की गेंद पर सिक्स लगाकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया।

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को शून्य के स्कोर पर जीवनदान मिल गया। विकेटकीपर रायन रिकेल्टन ने उनका कैच छोड़ दिया।

मुंबई को 229 रनों का लक्ष्य मिला था। MI ने 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इससे पहले इसी सीजन में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रनों का लक्ष्य चेज किया था।

रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 143 रन की शतकीय साझेदारी की। यह आईपीएल में दोनों के बीच तीसरी शतकीय साझेदारी है। इस मामले में यह जोड़ी सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी बन गई है। यह मुंबई के किसी भी विकेट के लिए पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

ये भी देखे: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच आज, प्लेऑफ की दौड़ में करो या मरो का मुकाबला

You may also like