8
चंडीगढ़, 07 अक्तूबर 2025: हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी ADGP वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह पता नहीं चला है।
जानकारी के मुताबिक, वाई पूरन कुमार भिवानी में एक महिला शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच कर रहे थे। 29 सितंबर को ही उनका तबादला रोहतक की सुनारिया जेल में कर दिया गया था। जहां डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सजा काट रहे हैं। उनकी पत्नी अमन पी. कुमार भी IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में जापान दौरे पर हैं। वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ 5 अक्टूबर को गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखे: बहादुरगढ़ में सैन्य जवान ने की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली