CM सम्राट चौधरी ने खगड़िया में मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा, मुंगेर में तिरुपति बालाजी के किए दर्शन

by Manu
सम्राट चौधरी पूजा

खगड़िया, 05 मई 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को खगड़िया के प्रसिद्ध मां कात्यायनी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इससे पहले उन्होंने मुंगेर के ज्योति मंदिर में तिरुपति बालाजी के दर्शन किए और पूजा की। मुख्यमंत्री योग आश्रम में आयोजित पदार्पण दिवस समारोह में भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय चौधरी भी उनके साथ रहे। भगवान तिरुपति बालाजी की यह मूर्ति आंध्र प्रदेश से लाई गई है। शाम को इसे पोलो मैदान में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस अवसर पर भव्य लेजर लाइट शो और 550 ड्रोन शो का आयोजन होगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। 3 मई की रात पुल का 34 मीटर लंबा स्लैब गिर गया था। मुख्यमंत्री ने पुल की मरम्मत के लिए केंद्र सरकार से सेना की मदद मांगी है।

ये भी देखे: बिहार कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज, CM सम्राट चौधरी आज दिल्ली रवाना

You may also like