बिहार में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, 7 बच्चे भी शामिल

by Manu
बिहार बारिश

पटना, 05 मई 2026: बिहार में सोमवार को आए आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 7 बच्चे समेत 24 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान गया जिले में हुआ है। यहां पर 6 लोगों की जान चली गई। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले में भी 6 मौतें दर्ज की गई हैं। खगड़िया में 70 वर्षीय बुजुर्ग की बिजली गिरने से मौत हो गई। उनकी पत्नी और बहू झुलस गईं।

मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटों को बेहद संवेदनशील बताया है। आज प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पटना, भोजपुर समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी है।

बीते 24 घंटे में 22 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। सीवान में ओले गिरे, जबकि पटना, गोपालगंज और औरंगाबाद में सड़कों पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया।

मौसम विभाग के अनुसार यह आंधी-बारिश और बिजली गिरने की स्थिति 7 मई तक बनी रहेगी।

ये भी देखे: Bihar Weather: बिहार में मौसम बदला, तेज बारिश और आंधी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

You may also like