बिहार कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज, CM सम्राट चौधरी आज दिल्ली रवाना

by Manu
बिहार कैबिनेट विस्तार

पटना, 02 मई 2026: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी आज शाम दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में उनकी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जेपी गंगा पथ पहुंचे। यहां उन्होंने चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रधान सचिव समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले से दिल्ली में हैं। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात भी की थी। सूत्रों के मुताबिक 6 मई तक कैबिनेट विस्तार हो सकती है।

ये भी देखे: CM सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

You may also like