बुलंदशहर, 10 जून 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में बुलंदशहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। नगर के डीएवी तिराहा स्थित भाजपा नगर कार्यालय (Bulandshahr bjp worker Havan) में आयोजित इस कार्यक्रम में हवन-पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने देश की प्रगति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुति दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की सराहना की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे के विकास, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को नई गति मिली है।
नेताओं ने संकल्प लिया कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।
ये भी देखे: नरेंद्र मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री, कार्यकाल के 4399 दिन हुए पूरे