3
चंडीगढ़, 10 जून 2026: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा 20 से 22 जून तक प्रस्तावित है।
जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन अमृतसर से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। वे सबसे पहले स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) में माथा टेकेंगे और गुरु घर का आशीर्वाद लेंगे।
इसके बाद वे दुर्ग्याणा मंदिर और जलियांवाला बाग जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा अर्पण के बाद वे पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे।
ये भी देखे: राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा जॉइन की, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कराया शामिल