नरेंद्र मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री, कार्यकाल के 4399 दिन हुए पूरे

by Manu
नरेंद्र मोदी oath

नई दिल्ली, 10 जून 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे देश के सबसे लंबे समय तक रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।

मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिन्होंने 4398 दिन इस पद पर रहकर काम किया। मोदी का यह लगातार तीसरा कार्यकाल है।

नेहरू का कार्यकाल

15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया था। वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन प्रधानमंत्री रहे। 1952 में पहले आम चुनाव के बाद कांग्रेस फिर सत्ता में आई और नेहरू को संसदीय दल का नेता चुना गया। इसके बाद वे 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे।

ये भी देखे: PM नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर पहुंचे काशी, 6 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

You may also like