लुधियाना में सीएम मान के काफिले पर फेंके गए अंडे-टमाटर, रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया

by Manu
रवनीत सिंह बिट्टू

लुधियाना, 19 सितंबर 2026: पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर अंडे-टमाटर फेंके। बिट्टू ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के गेट के पास मुख्यमंत्री के काफिले की ओर शराब की बोतल लहराते हुए कहा कि वह मान को बोतल लौटा रहे हैं। उन्होंने बोतलें फेंकते हुए कहा कि भगवंत मान अपनी शराब का आनंद लो और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से पंजाब को लूटने दें।

प्रदर्शन के दौरान पंजाब पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद बिट्टू के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया कि लोगों की आवाज को हिरासत और पर्चे से दबाया नहीं जा सकता। आज पंजाब पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया है लेकिन हमारा हौसला बुलंद है।

एक दिन पहले भाजपा की नशा मुक्त रथ यात्रा शुरू होने से पहले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला हो गया था। बिट्टू शुक्रवार 18 सितंबर को अमृतसर से पठानकोट में यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

रवनीत बिट्टू ने कहा कि एक दिन पहले बटाला के पास मेरे काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए थे आज प्रदर्शन के दौरान यही वापस किए गए। मेरे काफिले पर हमले में गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था यह सब आप ने ही कराया था।

ये भी देखे: अमन अरोड़ा का रवनीत सिंह बिट्टू पर पलटवार, कहा – बिट्टू घटिया राजनीति कर रहे

You may also like