रेजीनगर में ममता गुट के उम्मीदवार ने दोबारा चुनाव लड़ने का ऐलान किया, सुबह कहा था नहीं लड़ूंगा

by Manu
रबीउल आलम चौधरी

रेजीनगर, 19 सितंबर 2026: पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर उपचुनाव में ममता बनर्जी के टीएमसी गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार दोपहर फिर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। सुबह उन्होंने नामांकन वापस लेने की बात कही थी। इसकी वजह उन्होंने टीएमसी का पुराना चुनाव चिह्न ट्विन फ्लावर्स यानी जोड़ा घास फूल नहीं मिलना बताया था।

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को नंदीग्राम में भी ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया था।

हालांकि इसके कुछ घंटे बाद मिलन प्रधान को 2007 के एक पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों सीटों पर छह अक्टूबर को उपचुनाव होगा और नौ अक्टूबर को मतगणना होगी। नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी जबकि रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई।

ये भी देखे: ममता बनर्जी की टीएमसी ने चुनाव आयोग को भेजे पार्टी के नए नाम और चिह्न

You may also like