चंडीगढ़, 06 अगस्त 2026: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार के साथ-साथ पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 15 दिन से सदन चल रहा है और गृह मंत्री गायब हैं। प्रधानमंत्री आ नहीं रहे हैं। इसके दो ही मतलब हो सकते हैं। या तो वे संसद को नजरअंदाज कर रहे हैं या फिर डर के सदन में आकर उत्तर नहीं देना चाह रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हम फिर कह रहे हैं कि छात्रों के साथ बर्बरता की गई। उनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इस पर पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए। मुझे समझ में नहीं आता कि गृहमंत्री को सदन में आकर बयान देने में क्या दिक्कत है। या तो वो डर कर सदन में नहीं आ रहे या फिर वो सदन को अनदेखा कर रहे हैं।
ये भी देखे: मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर हमला, कहा- 42 देशों का दौरा किया लेकिन मणिपुर नहीं गए