तरुण तेजपाल रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

by Manu
तरुण तेजपाल

गोवा, 06 अगस्त 2026: बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने गुरुवार को तहलका मैगजीन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को रेप केस में दोषी करार दिया। उन्हें 10 साल जेल की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने कहा कि वे 2 हफ्ते में सरेंडर करें।

इससे पहले मई 2021 में गोवा की ट्रायल कोर्ट ने सबूतों के अभाव में तेजपाल को बरी कर दिया था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा था।

मामला नवंबर 2013 का है। तहलका की महिला पत्रकार ने आरोप लगाया था कि गोवा में आयोजित थिंक फेस्ट के दौरान 7 और 8 नवंबर की रात होटल की लिफ्ट में तरुण तेजपाल ने दो बार उनका यौन उत्पीड़न किया।

हाईकोर्ट के फैसले पर तेजपाल ने कहा, “हम फैसले से बहुत निराश हैं। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। कुछ लोग तहलका और राजनीतिक बदले की भावना से 13 सालों से मेरे पीछे पड़े हैं। हमने 7.5 साल ट्रायल कोर्ट में केस लड़ा और बरी हुए थे।”

ये भी देखे: जज ने पूछा- छूटोगे तो फिर क्या करोगे, अपराधी ने कहा – हत्या, फिर कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

You may also like