दादरी, 06 अगस्त 2026: हरियाणा के दादरी शहर में थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग हुई है। इस दौरान 7 लोगों को गोलियां लगीं। सभी को सिविल अस्पताल लाने के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिटी थाने के ठीक सामने दो पक्ष आमने-सामने आ गए। 30 राउंड फायरिंग से ब्लैक स्कॉर्पियो को छलनी कर दिया गया। गोलियों की गूंज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में पुलिस इसे गैंगवार मान रही है।
पुलिस ने बताया कि 3 बदमाश बाइक पर बैठकर आए और उन्होंने गाड़ी रुकवाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें काली स्कॉर्पियो में लहूलुहान युवक बैठे दिख रहे हैं।
पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गोलीबारी की वजह की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही DSP कप्तान सिंह और DSP मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे।
ये भी देखे: चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, कैशियर जांकी की मौत