चंडीगढ़, 06 मई 2026: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में बड़े पैमाने पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की वोट चोर सरकार अब पंचकूला में भी वोट चोरी करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, “भाजपा का मॉडल बहुत साफ है – वोट चोरी करो और चुनाव जीतो।”
रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि पंचकूला में 8545 लोगों की 17086 डुप्लीकेट वोटर एंट्री की गई हैं। यह आंकड़ा कुल वोटरों का 8 प्रतिशत से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अगर यह संख्या 2-4 होती तो इसे गलती माना जा सकता था, लेकिन 17 हजार से ज्यादा डुप्लीकेट एंट्री कोई सामान्य गलती नहीं है। पूरी वोटर लिस्ट दूषित और अशुद्ध है।
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भी आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी ने इसी तरह फर्जी वोटों की पोल खोली थी। पंचकूला के अलावा सोनीपत और अंबाला नगर निगम में भी फर्जीवाड़े की आशंका है।
कांग्रेस ने इस मामले में राज्य चुनाव आयोग को सबूतों के साथ शिकायत सौंपी है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अब जांच का समय नहीं है, बल्कि सीधे एक्शन लेने का समय है।
ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका, पंचकूला की पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलूवालिया BJP में शामिल