रोहतक में बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के बाहर फायरिंग, एक महिला स्टूडेंट से छेड़खानी पर भड़का विवाद

by Manu
बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी

रोहतक, 06 मई 2026: बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के बाहर बुधवार को छात्रों के बीच झगड़े में फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यूनिवर्सिटी के बाहर गांव कबूलपुर की एक महिला छात्रा के साथ मोंटी नाम के युवक ने छेड़खानी की। महिला छात्रा ने अपने भाई कृष्ण डागर को बुला लिया। दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान मोंटी और उसके 5-6 साथियों ने हवा में 5-6 गोलियां चला दीं।

फायरिंग की आवाज सुनकर यूनिवर्सिटी के बाहर मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। सभी दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

फायरिंग की सूचना मिलते ही बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी प्रशासन भी सक्रिय हो गया। मामले की जांच के लिए तुरंत एक कमेटी गठित कर दी गई है।

ये भी देखे: रोहतक में शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, फॉर्च्यूनर छोड़कर बदमाश फरार

You may also like