गोपालगंज, 06 मई 2026: गोपालगंज पुलिस ने मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह पर FIR दर्ज की है। तीन दिन पहले अनंत सिंह गोपालगंज के मीरगंज में एक जनेऊ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके समर्थकों ने खुलेआम हथियार लहराए और अश्लील डांस का प्रदर्शन किया। अनंत सिंह खुद डांस पर तालियां बजाते नजर आए।
कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। पूरा घटनाक्रम मीरगंज के सेमराव गांव में गुड्डू राय के घर पर 2 और 3 अप्रैल को आयोजित जनेऊ संस्कार का है। अनंत सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां मेहमानों के ठहरने और खाने-पीने की खास व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान अवैध और लाइसेंसी हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया। साथ ही अश्लील डांस का भी आयोजन हुआ। किसी व्यक्ति ने पूरे कार्यक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और जांच शुरू कर दी गई।
ये भी देखें: बाहुबली अनंत सिंह बेउर जेल से रिहा, नीतीश कुमार की तारीफ में बोले- ’25 साल तक रहेंगे CM’