शिमला, 06 मई 2026: हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्कूलों के बाद अब रोहड़ू के एसडीएम कार्यालय और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह शिमला की भराड़ी सड़क पर धमकी भरे पोस्टर लगे मिले। पोस्टरों में साफ-साफ लिखा है कि रोहड़ू की अदालत और एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। पोस्टर में लिखा है – “धमाके की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी।”
पोस्टर में उर्दू के शब्द हिंदी में लिखे गए हैं। इसमें लिखा है – “तकरीर, इतलाहे मुबारक का वक्त आ गया है। आतिशबाजी से जश्ने इबारत तामिल होगी। इंशा अल्लाह बुधवार को रोहड़ू की अदालत और एसडीएम ऑफिस में धमाके की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी।” अंत में “अल्लाह का एक नेक मुजाहिर” लिखा है।
धमकी मिलते ही प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई। रोहड़ू के एसडीएम दफ्तर और कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करवा लिया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। पूरे परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी देखे: चंडीगढ़ में फिर बम धमकी, पासपोर्ट कार्यालय और सेक्टर-17 बस स्टैंड को उड़ाने की ईमेल से हड़कंप