पंजाब सरकार ने तीन IPS और तीन IPS अधिकारियों का किया तबादला, चार जिलों के बदले SSP

by Manu
पंजाब तबादला

चंडीगढ़, 06 मई 2026: पंजाब सरकार ने तीन आईपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। इन तबादलों में चार जिलों के एसएसपी भी बदले हैं।

सरकार के आदेश के अनुसार संगरूर के एसएसपी सरताज सिंह चहल को मोगा का नया एसएसपी बनाया गया है। विजिलेंस ब्यूरो में संयुक्त निदेशक रवजोत ग्रेवाल को संगरूर का एसएसपी लगाया गया है।

मोगा के एसएसपी अजय गांधी को चंडीगढ़ में प्रोविजनिंग पंजाब का एआईजी नियुक्त किया गया है। मलेरकोटला के एसएसपी गगन अजीत सिंह को फाजिल्का का एसएसपी बनाया गया है, जबकि फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह को मलेरकोटला भेज दिया गया है। सुखनाज सिंह को विजिलेंस ब्यूरो में तैनात कर दिया गया है।

ये भी देखे: Punjab News: पंजाब में 2 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, बदले 2 जिलों के DC

You may also like